|
1000003339
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि वेनेजुएला के लोगों की संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका अपनी सभी शक्तियों का उपयोग करेगा.
|
|
|
1000003300
चांद के अनदेखे हिस्से माने जाने वाले क्षेत्र में चीन ने अपना स्पेसक्राफ्ट चांग 4 उतार दिया है. अंतरिक्ष क्षेत्र में इस सफलता को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
|
|
|
1000003296
इंडोनेशिया में जिस समय सुनामी आई, ठीक उसी समय तट के किनारे एक म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया जा रहा था. शो के रंग में डूबे लोग नाच गाने में खोये थे कि अचानक ऊंची लहरों ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया.
|
|
|
1000003286
नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्री गोकुल प्रसाद बसकोटा के मुताबिक सरकार ने लोगों से कहा है कि वे 100 रुपये से ज्यादा के यानी 200, 500 और 2,000 रुपये के नोटों को न रखें। इन्हें अमान्य करार दिया जा चुका है।
|
|
|
1000003282
बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर भागने के आरोप में जांच एजेंसियां विजय माल्या को भारत लाना चाहती हैं. इस मामले की सुनवाई लंदन के कोर्ट में चल रही है.
|
|
|
1000003276
पेरिस में तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 288 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए.
|
|
|
1000003274
जी-20 शिखर सम्मेलन में मोदी ने जय (J A I- जापान, अमेरिका, इंडिया) का नारा दिया. उनके मुताबिक जय का मतलब है सफलता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मंत्र अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में दिया. मौका था जापान-अमेरिका और भारत की पहली बार हुई त्रिपक्षीय मुलाकात का.
|
|
|
1000003269
रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबदबा बढ़ने के बीच मोदी, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. यह बैठक दो दिवसीय शिखर बैठक से इतर होगी.
|
|
|
1000003265
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान के चलते, मोदी सरकार ने पाकिस्तान के सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भेजे निमंत्रण को ठुकरा दिया है.
|
|
|
1000003262
मंगल ग्रह की गुत्थियां सुलझाने के लिए नासा का रोबोटिक 'मार्स इनसाइट लेंडर' सोमवार की रात सफलतापूर्वक लाल ग्रह पर लैंड कर गया. ‘इनसाइट’ मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना पृथ्वी से कितनी अलग है, इसका पता लगाएगा.
|
|
|
1000003259
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की 10वीं बरसी में अमेरिका ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा की, हमले की साजिश से जुड़े लोगो को पकड़वाने पर 50 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
|
|
|
1000003250
अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 166 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद ये फैसला लिया गया.
|
|
|
1000003245
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने पाक को मदद इसलिए रोकी क्योंकि उसने हमारे लिए कुछ नहीं किया उलटा लादेन को पनाह दी थी उन्होंने.
|
|
|
1000003201
गूगल ने दावा किया है यौन उत्पीड़न कि हर छोटी से छोटी शिकायत पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. ऑफिस में मिली हर ऐसी शिकायत की जांच की जाएगी.
|
|
|
1000003191
अमेरिका ने ईरान के बाद अब रूस से भी तीन दशक पहले किए हुए परमाणु हथियार करार को तोड़ दिया है. अब अमरीका रूस और चीन पर दबाव बनाने के लिए अपने परमाणु हथियारों को मज़बूत करेगा.
|
|
|
1000003176
चीन से पाकिस्तान को मिले कर्ज की समीक्षा पर आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीना लेगार्ड देंगी पाकिस्तान को बेलआउट. पहले सारे रिकार्ड्स चेक किये जायँगे.
|
|
|
1000003168
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बेलआउट के सौदे में कर्जों की पूरी पारदर्शिता दिखानी होगी. इसमें सबसे ज्यादा कर्ज चीन से उसकी ऐतिहासिक बेल्ट और रोड योजना के तहत लिया गया है.
|
|
|
1000003126
इंडोनेशियाई क्षेत्र को विश्व में रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है और इसी कारण यहां भूकंप आते रहते हैं. इसी में शुक्रवार के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मरने वालों की तादाद करीब 832 तक पहुंच गई.
|
|
|
1000003129
ट्रम्प ने कहा कि भारत ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ज्यादा टैरिफ लगाया है. ट्रम्प ने कहा कि भारत से रिश्ते काफी अच्छे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई थी. उन्होंने डील को लेकर हमसे बात की, लेकिन हमने कोई चर्चा ही नहीं की.
|
|
|
1000003131
साल 2018 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी एलिसन और तासुकु होंजो को दिया जाएगा. उन्होंने कैंसर थैरेपी को लेकर सराहनीय काम किया है.
|
|
|
1000003121
कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल का मामला अभी सुलझा नहीं था कि हैकिंग की नई घटना सामने आ गई. शुक्रवार को 5 करोड़ यूजर्स की सूचनाएं चुराई गयी.
|
|
|
1000003103
ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त लोगों के बीच स्ट्रॉबेरी और कुछ दूसरे फलों को लेकर डर फैला है। दरअसल, पुलिस को अब तक कई लोगों से स्ट्रॉबेरी, केले और आड़ू में सिलाई वाली सुई निकलने की शिकायत मिल चुकी है।
|
|
|
1000003071
अमेरिका के सिनसिनाटी शहर के, फिफ्थ थर्ड बैंक में गनमैन ने खुलेआम गोलियां चलाकर, भारतीय मूल के वित्तीय सलाहकार पृथ्वीराज कंडेपी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की.आरोपी नहीं माना तो, उसे गोली मार दी .
|
|
|
1000003062
भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच 'टू प्लस टू' बैठक से पहले उनके वरिष्ठ व्यापार नीति निर्माताओं के बीच बुधवार को जमकर बहस हुई. दोनों पक्षों ने सीमापार व्यापार को लेकर अपनी स्थिति का बचाव किया.
|
|
|
1000003055
मौसम एजेंसी के प्रमुख अनुमानकर्ता रयुता कुरोरा ने बताया कि जेबी अपने केन्द्र से 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है. यह 1993 के बाद से आया सबसे भीषण तूफान है.
|
|
|
1000003052
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान एक्शन ग्रुप (आईएजी) बनाने का मकसद इस्लामिक शासन को खत्म करना है. ईरान एक्शन ग्रुपको कामयाब ईरान सरकार नहीं होने देगा.
|
|
|
1000003051
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि दुनिया का कोई भी देश ईरान से तेल नहीं खरीदेगा. फिर भी भारत ने रिफाइनर्स को ईरान से तेल आयात करने की इजाजत दे दी.
|
|
|
1000003047
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का कहना है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत और बाक़ी इलाक़ों में हुए जनसंहार और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के मामले में देश के बड़े सैन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए.
|
|
|
1000003035
पचास सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक अंतरिक्षयात्री ने नासा से इस्तीफा दे दिया है.
|
|
|
1000003033
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने सत्या एस त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के न्यूयार्क कार्यालय का प्रमुख और एजेंसी का सहायक महासचिव नियुक्त किया है।
|
|